बिहार के पटना ज़िले के मसौढ़ी अनुमंडल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कुत्ते के नाम पर “निवास प्रमाण पत्र” जारी कर दिया गया। वायरल फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दस्तावेज़ में “डॉग बाबू” पिता “कुत्ता बाबू” और माता “कुटिया देवी” लिखा हुआ है। साथ ही कुत्ते की फोटो भी प्रमाण पत्र पर लगी है। यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया। एक यूज़र ने लिखा—“बिहार में कुछ भी संभव है।” मामला

सामने आते ही पटना डीएम ने संज्ञान लिया और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्टिफिकेट जारी करने वाले अधिकारी और आवेदक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। अब पूरे मसौढ़ी अनुमंडल में जांच चल रही है और दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी है।

