गुजरात में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पालनपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 20 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा है, जिसमें लोग 10 घंटे से फंसे हुए हैं। छापी के युवा जाम में फंसे लोगों को पानी पिलाकर मदद कर रहे हैं। कैडियों में पानी भरने से हाईवे को बंद करना पड़ा है। अरावली जिले के मोडासा शहर में

सोसाइटीज जलमग्न हो चुकी हैं, लोग नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, खेड़ा और नडियाद में लगातार बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई अंडरपास पानी में डूब चुके हैं और यातायात ठप है। प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन बारिश का कहर जारी है।

