भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए IRCTC के 2.5 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद कर दिए हैं। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद के मानसून सत्र में दी। उन्होंने बताया कि ये सभी अकाउंट फर्जी जानकारी के ज़रिए बनाए गए थे और इनका इस्तेमाल टिकट दलालों द्वारा तत्काल टिकट की कालाबाज़ारी में हो रहा था। रेल मंत्री ने कहा कि डेटा एनालिसिस के ज़रिए इन फर्जी आईडी की पहचान की गई और OTP बेस्ड वेरिफिकेशन की नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब केवल आधार लिंक्ड IRCTC

अकाउंट से ही टिकट बुक हो सकेगा। यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो गया है। रेलवे ने PRS काउंटरों पर भी UPI पेमेंट की सुविधा शुरू की है और वेटिंग टिकट को मॉनिटर करके अतिरिक्त कोच या वैकल्पिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

