
एलन मस्क की कंपनी Starlink की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस गुरुवार रात करीब 2.5 घंटे तक ठप रही, जिससे 140 देशों के लाखों यूजर्स प्रभावित हुए। इस आउटेज की वजह इंटरनल सॉफ्टवेयर गड़बड़ी बताई गई। अमेरिका और यूरोप में सबसे ज़्यादा असर देखने को मिला। Downdetector पर 61,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। एलन मस्क और SpaceX दोनों ने यूजर्स से माफी मांगी है और ऐसी गलती दोबारा न होने का भरोसा दिया। खास बात यह है कि यूक्रेन का मिलिट्री कम्युनिकेशन Starlink पर निर्भर है, और इस आउटेज से उनके ऑपरेशंस भी प्रभावित हुए। Starlink ने अब तक 8,000 LEO सैटेलाइट लॉन्च किए हैं और भारत में भी जल्द सेवा शुरू करने की तैयारी है। लेकिन यह आउटेज SpaceX के बिजनेस को झटका दे सकता है, जैसा कि पहले CrowdStrike आउटेज के समय देखने को मिला था।

