मुंबई थिएटर में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर को मारा चप्पल

मुंबई थिएटर में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर को मारा चप्पल

मुंबई के एक थिएटर में फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ की स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। एक्ट्रेस और मॉडल रुचि गुज्जर ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक मान सिंह पर सरेआम चप्पल से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रुचि गुज्जर ने आरोप लगाया कि निर्माता करण सिंह चौहान ने उनसे एक टीवी सीरियल के नाम पर 25 लाख रुपये लिए, लेकिन पैसे का इस्तेमाल फिल्म बनाने में किया गया।

जब रुचि को यह पता चला, तो उन्होंने थिएटर में विरोध किया। उन्होंने चप्पल से डायरेक्टर पर हमला किया और पोस्टर-प्लेकार्ड के साथ प्रदर्शन किया। मुंबई पुलिस ने निर्माता के खिलाफ IPC की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रुचि ने सबूत के तौर पर बैंकिंग डॉक्युमेंट भी दिए हैं। फिलहाल यह मामला जांच में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *