शारदा क्रॉपकेम लिमिटेड के शेयरों में कल 18% से भी अधिक की तूफानी तेजी देखने को मिली थी इसके साथ ही शेयर का भाव अब 1,083.30 रुपये के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया था यह तेजी कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया था जो बाजार के अनुमानों से काफी अधिक था शारदा क्रॉपकेम ने बताया कि मौजूदा वित्त

वर्ष की जून तिमाही में उसने 143 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था जो पिछले साल की इसी तिमाही में 27 करोड़ रुपये था यानी सालाना आधार पर मुनाफे में पांच गुना से भी अधिक का उछाल देखने को मिला

