
बिहार के नवादा जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत जमीन से जुड़े कार्य में सुविधा देने के एवज में मांगी गई थी। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सामने आया कि कुछ दिन पहले ही एक पत्रकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया था। इस गिरफ्तारी के बाद जिले के प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के बावजूद इस तरह की घटनाएं नीचले स्तर पर फैले सिस्टम की सच्चाई उजागर करती हैं।

