प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री मोदी, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के विशेष आमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय भोज आयोजित किया था। यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच सद्भावना और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आज समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे तमिलनाडु के तूतीकोरिन के लिए रवाना होंगे, जहां वह रविवार को विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

