उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी के रुमसी गांव में शुक्रवार रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। गांव के कई घर, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हो गई है। सामने आई तस्वीरों में तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग के कई मार्ग अवरुद्ध हैं, वहीं गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी भूस्खलन से रास्ता बाधित हो गया है। प्रशासन ने

यात्रियों को मौसम अलर्ट का पालन करने और यात्रा से पहले सड़क मार्ग की जानकारी लेने की अपील की है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी समेत कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

