मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई जगहों से जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं. स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घरों से बाहर निकलने से बचें एनडीआरएफ की टीमें मुंबई में तैनात हैं, और उन्हें जलभराव वाले इलाकों में बचाव कार्य

में लगाया गया है – मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।

