
बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद महिला स्वतंत्रता पर हमले तेज हो गए हैं। बांग्लादेश बैंक ने अपने महिला कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है, जिसे कट्टरपंथी और तालिबानी सोच से प्रेरित माना जा रहा है। नए आदेशों के मुताबिक महिलाएं अब हाफ-स्लीव, छोटे कपड़े और लेगिंग्स नहीं पहन सकेंगी। सिर्फ साड़ी, सलवार-कमीज़ और ओढ़नी या स्कार्फ के साथ सादे, पेशेवर रंगों वाले कपड़े ही पहनने की अनुमति दी गई है। बैंक ने आदेश के अनुपालन की निगरानी के लिए हर विभाग में एक अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कर्मचारियों को आचार संहिता का पालन करना होगा। किसी भी उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विशेषज्ञों और मानवाधिकार संगठनों ने इसे महिला अधिकारों पर हमला करार दिया है। बांग्लादेश की बदलती राजनीतिक दिशा को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

