राजस्थान के उदयपुर में पैसिफिक डेंटल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा श्वेता सिंह ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जम्मू की रहने वाली थीं और पुलिस कांस्टेबल की इकलौती बेटी थीं। श्वेता का सुसाइड नोट सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। उन्होंने दो फैकल्टी सदस्य माही मैम और भागवत सर पर मानसिक उत्पीड़न और जानबूझकर परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाया है। श्वेता ने लिखा, “उन्होंने मेरा करियर बर्बाद कर दिया… अगर पैसे दोगे

तो पास, नहीं तो खून चूस लेंगे।” घटना के बाद कॉलेज में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन उन पर प्रदर्शन खत्म करने का दबाव बना रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

