CM धामी ने खटीमा में भुट्टे का स्वाद लिया, आमजन से की मुलाकात | 

CM धामी ने खटीमा में भुट्टे का स्वाद लिया, आमजन से की मुलाकात | 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक सादगी भरा अंदाज़ सामने आया है। भारामल दर्शन के बाद सीएम धामी ने खटीमा-पीलीभीत रोड पर रुककर सड़क किनारे भुट्टे का स्वाद लिया। इस दौरान वहां मौजूद देवतुल्य जनता से उन्होंने आत्मीय संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री को यूं आम लोगों के बीच देखकर लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। बिना किसी औपचारिकता के, धामी ने सहजता से लोगों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा भी दिलाया।

सड़क किनारे मौजूद भुट्टे विक्रेता के साथ भी उन्होंने संवाद किया, जिससे लोगों ने उनके सादगीपूर्ण व्यवहार की सराहना की। धामी का यह अंदाज़ न केवल जनता से उनके जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि एक जननेता की सच्ची छवि को भी सामने लाता है। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *