रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो ग्लैमर की दुनिया से दूर रहते हुए भी फैशन आइकन हैं। हुंडई इंडिया कॉउचर वीक 2025 में डिजाइनर सुनीत वर्मा के लिए रैंप वॉक करते हुए रिद्धिमा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। गोल्डन धागों की बारीक कढ़ाई, पिंक-ग्रीन फ्लोरल डिज़ाइन और लॉन्ग शीर क्रेप के साथ उनकी ड्रेस बेहद एलिगेंट दिखी। 44 साल की रिद्धिमा की फिटनेस और ग्लो को देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि यह ड्रेस न सिर्फ

स्टाइलिश है बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक है। रिद्धिमा हाल ही में कपिल शर्मा और अपनी मां नीतू कपूर के साथ अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। इससे पहले वो Fabulous Lives of Bollywood Wives शो से भी चर्चा में रही थीं। फैशन और फिल्मों में उनकी वापसी ज़ोरदार हो रही है।

