नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली के अशोक विहार स्थित जेलरवाला बाग और वज़ीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की, जिनकी झुग्गियां हाल ही में DDA ने तोड़ दी थीं। कुछ दिन पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इस इलाके में 500 से ज़्यादा झुग्गियों को हटाया था, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए। राहुल गांधी ने आज वहां पहुंचकर पीड़ितों से बातचीत की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने अधिकारियों से भी इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए और कहा कि गरीबों को उजाड़कर विकास नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी पहले भी कई बार इस तरह के मामलों में सीधे मौके पर जाकर लोगों से मिलने और सरकार पर सवाल उठाने के लिए सुर्खियों में रहे हैं।

