DRDO ने किया ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल ULPGM-V3 का सफल परीक्षण

DRDO ने किया ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल ULPGM-V3 का सफल परीक्षण

भारत की रक्षा ताकत में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। DRDO ने ड्रोन से दागी जाने वाली एक अत्याधुनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो देश की आत्मनिर्भर रक्षा नीति को नई दिशा देता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि DRDO ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में ULPGM-V3 मिसाइल का परीक्षण किया। यह एक प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल है, जिसे ड्रोन के माध्यम से दागा गया। इसका मतलब है कि यह मिसाइल दुश्मन को सटीक निशाना बनाकर खत्म करने की क्षमता रखती है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि इसे हल्के यूएवी यानी ड्रोन से दागा जा सकता है, जिससे यह दुश्मन की सीमा में घुसकर बिना किसी पायलट के खतरे के, कामयाबी से हमला कर सकता है। यह उपलब्धि भारत की टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भरता दोनों को मजबूती देती है। DRDO लगातार देश की सुरक्षा दीवार को और मजबूत कर रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *