भारत सरकार ने ALTT, ULLU, Desiflix, BigShots जैसे 25 ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट दिखाए जाने के आरोप हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को इन सभी ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने बताया कि ये प्लेटफॉर्म IT एक्ट 2000 और 2021 के डिजिटल मीडिया नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इनमें से कई ऐप्स बिना किसी प्रमाणन के बोल्ड और आपत्तिजनक सामग्री दिखा रहे थे, जिससे सामाजिक और नैतिक मूल्य खतरे में पड़ रहे थे। गौरतलब है कि… सरकार को विभिन्न एजेंसियों से

लगातार इन प्लेटफॉर्म्स को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है। बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट में ULLU, Boomex, Feneo, Mojflix, NeonX VIP, ShowX जैसे कई लोकप्रिय नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की निगरानी को लेकर क्या नए कदम उठाए जाते हैं।

