बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी बीच शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। राबड़ी देवी के मुताबिक, तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश की जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये साजिश बीजेपी और जेडीयू की ओर से की जा रही है। उधर विधानसभा के मानसून सत्र में तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस

हुई, जिसे रोकने के लिए मार्शल्स को बीच में आना पड़ा। मतदाता सूची पर जारी बहस के बीच विधानसभा में लगातार हंगामा हो रहा है। बिहार में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में संभावित हैं। 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। राबड़ी के इस बयान ने चुनावी तापमान और बढ़ा दिया है।

