एलन मस्क की स्टारलिंक सेवा ठप, 140 देशों में इंटरनेट आउटेज | 

एलन मस्क की स्टारलिंक सेवा ठप, 140 देशों में इंटरनेट आउटेज | 

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक में आज तड़के दुनियाभर में बड़ा आउटेज देखने को मिला। 140 से अधिक देशों में लाखों यूजर्स की कनेक्टिविटी पूरी तरह से बंद हो गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनल सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी के चलते यह सेवा बाधित हुई। करीब 2.5 घंटे तक यूजर्स को इंटरनेट सेवा नहीं मिल पाई।

Downdetector के अनुसार, सिर्फ अमेरिका में ही 61 हजार से ज्यादा यूजर्स ने सेवा बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई। यूरोप और अन्य देशों में भी रात 12:30 बजे के करीब यूजर्स ने कनेक्टिविटी खत्म होने की रिपोर्ट दी। कंपनी ने X हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए यूजर्स से माफी मांगी है और कहा है कि सेवाएं अब पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। स्टारलिंक फिलहाल 60 लाख से ज्यादा यूजर्स को सेवा दे रहा है और जल्द ही भारत में भी अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है। सरकारी मंजूरी मिलने के बाद, कंपनी देश में सैटेलाइट इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *