चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदों को नई ऊर्जा मिली है। जापान ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जोरदार वापसी की है। 24 जुलाई को उन्होंने इंडोनेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी लियो रोली कार्नांडो और बगास मौलाना को सीधे सेटों में 21-19, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय जोड़ी ने 5 लगातार अंक जुटाए और सेट पर

कब्जा जमाया। दूसरे सेट में भी रोमांच बरकरार रहा, जहां स्कोर 18-18 पर बराबर था, लेकिन आखिरी लम्हों में सात्विक-चिराग ने बाज़ी मार ली। वहीं, पुरुष सिंगल्स में एचएस प्रणय को चीनी ताइपे के चोऊ तिएन चेन से 3 सेट के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

