सैयारा से स्कैम न हो जाए यारा: यूपी पुलिस के मीम से साइबर ठगों को वार्निंग

सैयारा से स्कैम न हो जाए यारा: यूपी पुलिस के मीम से साइबर ठगों को वार्निंग

सैयारा का बुखार इस वक्त पूरे देश में छाया हुआ है… लेकिन इस क्रेज को यूपी पुलिस ने जनता को सतर्क करने के मौके में बदल दिया है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक शानदार मीम पोस्ट किया है जो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि जागरूक भी करता है। पोस्टर में एक लड़की और एक साइबर ठग नजर आता है, जिसके साथ लिखा है — “कहीं आपका ऑनलाइन सैयारा साइबर ठग न निकल जाए, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।” कैप्शन और भी चौंकाने वाला — “I love you” के बाद अगर ‘OTP भेजो प्लीज़’ आए, तो समझ जाइए मामला गड़बड़ है। दिल दें, OTP नहीं। इस मीम को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं — किसी ने लिखा, “अनजान को न दिल दें न OTP”, तो कोई बोला, “OTP और दिल, दोनों संभाल कर रखें।” जाहिर है, यूपी पुलिस की ये मीम स्टाइल अब लोगों के दिल तक तो पहुंच ही रही है… और दिमाग में भी जगह बना रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *