रूस से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद रडार से लापता हो गया है। इस विमान में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे और 6 क्रू मेंबर शामिल हैं। प्लेन ने इरकुत्स्क से उड़ान भरी थी और उसे याकूत्स्क पहुंचना था, लेकिन उड़ान के थोड़ी देर बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से विमान की खोज जारी है,

लेकिन खराब मौसम और दुर्गम इलाके के कारण अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। यह हादसा चीन सीमा से सटे अमूर क्षेत्र के पास हुआ बताया जा रहा है। वहीं, यात्रियों के परिजनों को एयरपोर्ट पर जानकारी दी जा रही है। पूरा देश अब इस ऑपरेशन के सफल होने की दुआ कर रहा है।
