
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा है, “हमारे पास चुनाव बहिष्कार का विकल्प है, इस पर बात की जा सकती है।” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार ईमानदारी से चुनाव नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों और जनता की भावना के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है, जबकि चुनाव आयोग पहले ही वोटर लिस्ट विवाद पर सफाई दे चुका है।
