
रूस-यूक्रेन, इज़रायल-ईरान और हमास के बाद अब एशिया में एक और युद्ध की आहट सुनाई दी है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। दोनों देशों के बीच रॉकेट और गोलाबारी शुरू हो गई है। आरटी न्यूज के मुताबिक, कंबोडिया ने थाईलैंड के एक गैस स्टेशन पर BM-21 रॉकेट से हमला किया, जिससे भारी तबाही हुई। बैंकॉक में दहशत का माहौल है, सैनिकों को जान बचाने के लिए फर्श पर लेटे देखा गया। अब तक की रिपोर्ट में 2 मौतों और कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है, खासकर बॉर्डर इलाकों को खाली करने को कहा गया है। इस बीच, थाईलैंड ने जवाबी कार्रवाई में एफ-16 फाइटर जेट से कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक की। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

