ओमान की खाड़ी में बुधवार को अमेरिका और ईरान की नौसेनाओं के बीच तनावपूर्ण टकराव हुआ। अमेरिकी विध्वंसक पोत USS Fitzgerald ईरानी जल क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था, तभी ईरानी नौसेना का एक अटैक हेलीकॉप्टर उसे रोकने आ गया। अमेरिकी नौसैनिकों ने हेलीकॉप्टर को मार गिराने की धमकी दी, लेकिन हालात और बिगड़ते उससे पहले ही मामला सुलझा लिया गया। ईरानी मीडिया का दावा है कि हेलीकॉप्टर ने अमेरिकी युद्धपोत को पीछे हटने और ईरानी सीमा से बाहर जाने के लिए मजबूर कर

दिया। यह घटना तब हुई जब ईरान और इज़राइल के बीच हाल ही में 12 दिन का युद्ध हुआ था, जिसमें अमेरिका भी शामिल रहा। यह अमेरिका और ईरान की सेनाओं का पहला आमना-सामना था। हालांकि टकराव युद्ध में नहीं बदला, लेकिन इस घटनाक्रम ने ओमान की खाड़ी में तनाव को और बढ़ा दिया है।

