
बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष का विरोध अब संसद तक पहुंच गया है। इंडिया गठबंधन ने आज संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। विपक्ष का आरोप है कि SIR के नाम पर बिहार में चुनावी वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र को खतरा है। विपक्ष इसे “चुनावी धांधली की साजिश” करार दे रहा है। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने हाथों में पोस्टर लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। यह मुद्दा संसद के भीतर भी उठाए जाने की तैयारी है, जहां विपक्ष बिहार में वोटर लिस्ट की पारदर्शिता को लेकर सरकार से जवाब मांगेगा। बिहार में SIR को लेकर सियासत अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है।

