संबलपुर में एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला 

संबलपुर में एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला 

गुरुवार सुबह संबलपुर (ओडिशा) में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। शालीमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस की जनरल बोगी का पिछला ट्रॉली हिस्सा संबलपुर सिटी स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। घटना सुबह 9:15 बजे के करीब हुई। राहत की बात ये रही कि ट्रेन धीमी गति में थी और कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुष्टि की कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन को स्टेशन पर पहुंचा दिया गया है। इधर, मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भोरघाट में भी एक मालगाड़ी का ब्रेक वैन पटरी से उतर गया। यातायात बाधित हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उधर झारखंड के साहिबगंज जिले में बड़हरवा रेलवे यार्ड में पत्थर लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से भी कोई परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *