39 योग प्रशिक्षक, प्रशिक्षिकाओं को योग भवन में दिया गया प्रशिक्षण उपायुक्त ने योग प्रशिक्षक व प्रशिक्षिकाओं के बीच रेनकोट एवं छाता के साथ योग कीट वितरण किया जिसमें आयुष लोगो युक्त डायरी, पेन, मिल्टन बोतल, टी शर्ट, जूट बैग, ब्ल्यूटूथ डिवाइस स्पीकर, रजिस्टर, कॉफी मग एवं योग पुस्तिका दिया गया।प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक व प्रशिक्षिकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन योग भवन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला आयुष पदाधिकारी डॉ विपिन चन्द्र

गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।उपायुक्त ने योग की महत्ता और उसके लाभ के बारे में जानकारी दिया। योग आसनों का अभ्यास, योग के लाभ और योग शिक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य योग को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह प्रशिक्षण शिविर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है, जिसका उद्देश्य योग के महत्व को घर-घर तक पहुंचाना है। इसके पश्चात उपायुक्त ने योग प्रशिक्षको के साथ प्रोजेक्ट प्रकृति के तहत वृक्षारोपण किया गया।

