90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान में पाकुड़ की बड़ी सफलता

90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान में पाकुड़ की बड़ी सफलता


नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले नब्बे दिवसीय मध्यस्थता अभियान नेशन फॉर मिडिएशन के तहत् आज तक कुल चौबीस वादों का मध्यस्थता सफल रहा। इस दौरान आज कुटुंब न्यायालय में चल रहे ओरिजनल सूट 67/2025 मो अलाउद्दीन अंसारी बनाम सलीमान बीबी जो दंपति लगभग ढाई साल से अलग रह रहे थे।

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के मध्यस्थता केंद्र में दोनों के बीच आपसी सुलह समझौते को लेकर प्रयास सफल रहा, दोनों पति पत्नी के बीच आपसी मतभेद समाप्त हुआ और दोनों एक साथ रहने को राजी हुए । उक्त दंपति प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि के समक्ष एक दूसरे को माला पहनाया और एक साथ रहने को राजी हुए, साथ में उनके एक ढाई साल की बच्ची भी है। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, संबंधित अधिवक्ता न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *