पाकुड़ के व्यवहार न्यायालय में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। इन डिस्प्ले बोर्डों पर अदालत में चल रहे वादों की जानकारी सूचीबद्ध तरीके से प्रदर्शित की जाएगी।इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के कार्यालय में दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में बार के अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन और सचिव दीपक ओझा समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे। सिस्टम असिस्टेंट नगमा प्रवीण ने कंप्यूटर पर डिस्प्ले बोर्ड चलाकर वादों की स्थिति प्रदर्शन

करके दिखाई।डिस्प्ले बोर्ड की सूचना झारखंड उच्च न्यायालय के आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। इस पहल से पाकुड़ के व्यवहार न्यायालय में पारदर्शिता और सुलभता में सुधार होगा, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं को लाभ होगा।

