साउथ की बड़ी फिल्मों का धमाका एक बार फिर इस हफ्ते सिनेमाघरों में होने वाला है। तीन बड़ी फिल्में रिलीज को तैयार हैं। पहली फिल्म है ‘हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 – तलवार बनाम आत्मा’, जिसमें पवन कल्याण एक वीर डाकू के रूप में नजर आएंगे। मुगलों के खिलाफ संघर्ष की इस पीरियड एक्शन फिल्म में बॉबी देओल और निधि अग्रवाल भी हैं। दूसरी फिल्म है ‘महावतार नरसिंह’, जो भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह की कहानी पर आधारित 3डी एनिमेशन फिल्म है। इसे ‘सालार’ फेम होम्बले

फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। तीसरी फिल्म ‘सर मैडम’ में विजय सेतुपति और नित्या मेनन की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह एक मज़ेदार रोमांटिक एक्शन कॉमेडी है। तीनों ही फिल्में 24 और 25 जुलाई को रिलीज हो रही हैं। अगर आप साउथ फिल्मों के दीवाने हैं तो ये हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है!

