उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। बैठक में अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने बताया गया कि अभियान 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा। उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील किया कि वे अपनी मां और अपनी बेटी के नाम से कम कम दो पौधा अवश्य लगाएं।बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा, उपाध्यक्ष जिला परिषद

अशोक कुमार भगत, एडीपीओ पीयूष कुमार, एपीओ रघुवर तिवारी एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, मध्य विद्यालय धनुषपूजा, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद प्रमाणिक समेत अन्य उपस्थित रहे।

