प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में लंदन पहुंचे, जहां भारतीय प्रवासी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही लोग हाथों में तिरंगा लिए कतारों में खड़े थे। प्रधानमंत्री को देखते ही भारतीयों की आंखें खुशी से चमक उठीं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा — “यूके में भारतीय समुदाय के स्वागत से अभिभूत हूं। उनका भारत के प्रति प्रेम प्रेरणादायक है।

” लंदन में कई प्रवासियों ने उनसे हाथ मिलाया और इसे जीवन का अविस्मरणीय पल बताया। किसी ने कहा — “यह अब तक की सबसे अच्छी भावना थी,” तो किसी ने कहा — “उनका आशीर्वाद मिलना सौभाग्य है।” यह दौरा कूटनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत और यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर की संभावना जताई जा रही है।

