गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हर्षवर्धन जैन नामक शख्स फर्जी “वेस्ट आर्कटिक दूतावास” चला रहा था। यूपी STF की नोएडा यूनिट ने कविनगर से उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को वेस्ट आर्कटिका, लोडोनिया जैसे माइक्रोनेशन देशों का एम्बेसडर बताता था और डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी गाड़ियों में घूमता था।

पुलिस के अनुसार, वह कंपनियों और लोगों को विदेशी काम दिलाने के नाम पर ठगता था और हवाला रैकेट भी चला रहा था। उसके पास से डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, नकली प्रेस कार्ड, विदेश मंत्रालय की मोहर वाले फर्जी दस्तावेज, नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। हर्षवर्धन की चंद्रास्वामी और हथियार डीलर अदनान खगोशी से भी कथित संपर्क की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने कविनगर थाने में केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह मामला देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

