महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कसारा स्टेशन पर मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक लोकल ट्रेन पर अचानक लैंडस्लाइड का मलबा गिर गया, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हादसा रात करीब 9:15 बजे हुआ, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एंट्री कर रही थी। तभी तीसरे डिब्बे पर मिट्टी और पत्थरों का मलबा गिर गया, जिससे एक यात्री घायल हो गया। रेलवे के अनुसार, डिब्बे के दरवाजे खुले होने के कारण कीचड़ और पत्थर अंदर घुस आए। घायल यात्री को मौके पर ही प्राथमिक उपचार

दिया गया। मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग स्टाफ ने तुरंत ट्रैक की जांच कर 9:35 बजे ट्रैक को फिर से सुरक्षित घोषित किया। CSMT से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित कसारा स्टेशन पर हुई इस घटना के बावजूद रेल सेवाएं सामान्य रहीं और लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा।

