IRCTC घोटाला मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को फिलहाल राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज इन नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए जाने थे, लेकिन अब मामला 5 अगस्त तक टाल दिया गया है। ये मामला उस वक्त का है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने IRCTC के दो होटलों के टेंडर अवैध तरीके से एक निजी कंपनी को दिए और बदले में तीन एकड़ जमीन बेनामी तौर पर हासिल की। CBI ने इस केस

में लालू परिवार सहित कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया है। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि उसके पास सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने 29 मई को फैसला सुरक्षित रखा था, अब 5 अगस्त को तय होगा कि आरोप तय होंगे या नहीं।

