WhatsApp का नया Quick Recap फीचर: बिना पढ़े मैसेज की AI समरी | 

WhatsApp का नया Quick Recap फीचर: बिना पढ़े मैसेज की AI समरी | 

WhatsApp जल्द ही करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक कमाल का नया फीचर लेकर आ रहा है – Quick Recap। इस फीचर की मदद से यूजर बिना चैट खोले, अनरीड मैसेज की एक समरी एक साथ देख सकेंगे। यह फीचर Meta AI पर आधारित है और WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.25.21.12 में इसे टेस्ट किया जा रहा है।

यूजर्स 5 अनरीड मैसेज को सिलेक्ट कर सकेंगे और WhatsApp उन्हें उसका एक डिटेल्ड सारांश दिखाएगा। यह विकल्प ऐप के ऊपर दिए गए तीन डॉट्स वाले मेन्यू में मिलेगा। इस AI फीचर का मकसद जरूरी मैसेज की जल्दी झलक देना है, ठीक वैसे ही जैसे Google Gemini में होता है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और केवल बीटा यूजर्स को उपलब्ध है। आम यूजर्स के लिए रोलआउट की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *