पाकुड़ में लचर बिजली व्यवस्था से लोग बेहाल, सड़कों पर उतरे ग्रामीण |

पाकुड़ में लचर बिजली व्यवस्था से लोग बेहाल, सड़कों पर उतरे ग्रामीण |

उपायुक्त मनीष कुमार के सख़्त निर्देश व तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के राजनीतिक बयानबाजी व पदाधिकारियों के साथ बैठक जैसी राजनीतिक कवायद के बाद भी पाकुड़ शहर व ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात्रि को जहां शहर के लोग बिजली की आंखमिचौली से परेशान रहे वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी तीन से चार घंटे की बिजली कटौती से हलकान रहे।

सदर प्रखंड के चेंगाडंगा निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ भुट्टू ने बताया कि उनके इलाके में तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जानकारी लेने के लिए जब उनके द्वारा मयूरकोला पावरहाउस में फोन किया गया तो स्वीच ऑफ बताया गया वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र के लोग भी देर रात तक पावरहाउस के इर्द-गिर्द मंडराते रहे। विद्युत आपूर्ति के बाधित होने से परेशान होकर बीती रात दस बजे चांदपुर चांचकी मार्ग को लोगों ने जानकीनगर में जाम कर दिया। बिजली आपूर्ति मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने पाकुड़-धुलियान मुख्य सड़क जाम कर दिया है। जाम के कारण सैकड़ों मालवाहक ट्रक खड़ी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *