बिहार विधानसभा में तीखी बहस, स्पीकर बोले- विरोध में मर्यादा जरूरी | 

बिहार विधानसभा में तीखी बहस, स्पीकर बोले- विरोध में मर्यादा जरूरी | 

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में लगातार हंगामा जारी है। तीसरे दिन विपक्ष के विधायकों ने काले कपड़े पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया। मुद्दा—वोटर लिस्ट रिविजन, कानून व्यवस्था और चुनाव आयोग की पारदर्शिता को लेकर सवाल। तेजस्वी यादव ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा—आधार को नहीं जोड़ा गया, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी पारदर्शिता नहीं बरती गई। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जनता को गुमराह कर रहे हैं।

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर हमला करते हुए लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाई। बोले—पटना में शाम को महिलाएं बाहर नहीं निकलती थीं। हमने हालात बदले हैं। हंगामे के बीच स्पीकर भी नाराज हुए और राजद विधायक भाई वीरेंद्र की टिप्पणी पर खेद जताने को कहा। कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *