शिव भक्ति में लीन मनोज तिवारी, कांवड़ सेवा शिविर में जताया श्रद्धा भाव 

शिव भक्ति में लीन मनोज तिवारी, कांवड़ सेवा शिविर में जताया श्रद्धा भाव 

भाजपा सांसद और लोकप्रिय कलाकार मनोज तिवारी मंगलवार को श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर, मेन जीटी रोड, श्याम लाल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने श्रद्धा भाव से शिव भक्तों का स्वागत किया और सेवा कार्यों में हिस्सा लिया। शिव भक्ति की अलौकिक ऊर्जा से उनका मन भी भाव-विभोर हो उठा। उन्होंने कहा कि ऐसी सेवा शिव स्वयं स्वीकार करते हैं, और इसमें भागीदारी मिलना सौभाग्य की बात है। मनोज तिवारी ने कहा—”जय शिव शंभू! यह माहौल आत्मा को आनंदित करने वाला है। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आस्था का प्रतीक है।” इस अवसर पर शिविर में मौजूद भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। भक्तों को भोजन, दवा और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *