नेपाली महतो की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जम कर बवाल | 

नेपाली महतो की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जम कर बवाल | 

नेपाल महतो बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी बस्ती के निवासी थे और बीते 16 वर्षों से शोरूम में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, वे सोमवार को रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे। उनकी बेटी बेबी कुमारी ने बताया कि रात 10 बजे तक उनकी पिता से बात हुई थी, उस समय वे बिल्कुल ठीक थे। लेकिन सुबह शोरूम के एक कर्मी ने घर आकर सूचना दी कि उनके पिता की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उनकी मौत की सूचना मिली। बेबी कुमारी का आरोप है कि शोरूम प्रबंधन ने परिवार को समय रहते कोई जानकारी नहीं दी और पूरी घटना को संदिग्ध तरीके से छिपाया गया। उन्होंने शोरूम प्रबंधन पर लापरवाही और जानकारी देने में चूक का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शोरूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा, आश्रित को नौकरी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। खबर लिखे जाने तक परिजन मुआवजे की मांग को लेकर धरना पर बैठे थे। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *