मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी आगामी फिल्म ‘Tanvi The Great’ से जुड़े कलाकार और टीम सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी

प्रेरणादायक कहानियों को बड़े पर्दे पर लाना समाज को सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने मध्यप्रदेश को फिल्म फ्रेंडली राज्य बताते हुए कलाकारों से राज्य में और अधिक फिल्म निर्माण करने का आग्रह भी किया। अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मप्र की संस्कृति और लोकेशन फिल्म निर्माण के लिए बेहतरीन हैं।

