
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन में इंडिया चैंपियंस को 22 जुलाई को साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत 88 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच के हीरो बने एबी डिविलियर्स, जिन्होंने बल्ले से सिर्फ 30 गेंदों में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली — जिसमें आए 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के! लेकिन असली रोमांच तो फील्डिंग में था, जब डिविलियर्स ने बाउंड्री पर स्लाइड करते हुए यूसुफ पठान का चौंकाने वाला कैच लपका और गेंद को हवा में उछालते हुए टीममेट इरवी को थमा दिया। फैंस को एक बार फिर ‘स्पाइडरमैन एबी’ की याद दिला दी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए और फिर इंडिया चैंपियंस को रोककर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

