दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश ने राजधानी की रफ्तार थाम दी। साउथ दिल्ली, आईटीओ, नेहरू प्लेस, महरौली-गुड़गांव रोड समेत कई इलाकों में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम देखने को मिला। मौसम विभाग (IMD) ने साउथ और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लिए रेड अलर्ट, जबकि नॉर्थ वेस्ट और साउथ वेस्ट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सफदरजंग में 5.6 मिमी, प्रगति मैदान में 16.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने, और ट्रैफिक अपडेट्स पर

नजर बनाए रखने की अपील की है। साथ ही बिजली के खंभों, खुले तारों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन शहर की सड़कों को फिर से पानी-पानी कर दिया।

