अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते की घोषणा की है। इसके तहत जापानी निर्यात पर पारस्परिक 15% टैरिफ लगाया जाएगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी शुल्क घटाए जाएंगे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसे “अब तक का सबसे बड़ा सौदा” बताया। दावा किया गया है कि इससे सैकड़ों हजारों नौकरियां पैदा होंगी और जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर निवेश करेगा। समझौते के बाद जापान के शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। टोयोटा, होंडा, निसान, मित्सुबिशी

जैसे ऑटो शेयरों में 8-17% की उछाल आई। जापानी पीएम शिगेरु इशिबा ने कहा कि टैरिफ कटौती उनकी अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। वहीं, ट्रंप ने एलएनजी डील और यूरोप के साथ जल्द होने वाले नए समझौते की भी बात कही। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह डील केवल व्यापार नहीं बल्कि AI जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश को भी बढ़ावा देगी।

