केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील पर शिकारा की सवारी का आनंद लिया। पारंपरिक शिकारे में सवार होकर उन्होंने झील की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। मंत्री गोयल ने कहा

कि कश्मीर सिर्फ भारत का ताज नहीं, बल्कि पर्यटन की अनमोल धरोहर भी है। उनकी यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

