दरभंगा से सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने आध्यात्मिक यात्रा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार के पूज्य धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) और तुलसीपीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी से भेंट की। उन्होंने दोनों संतों का आशीर्वाद लिया और राष्ट्र, समाज तथा जनकल्याण के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। सांसद ठाकुर ने कहा कि संतों का आशीर्वाद जीवन और कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा देता है।

इस मुलाकात को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

