मध्यप्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान कुछ लोग प्रतिबंधित मार्ग से जुलूस ले जाने लगे। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को गिरा दिया गया और कानून-व्यवस्था को हाथ में लिया गया। घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उज्जैन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात को नियंत्रित किया। कुछ लोगों को मौके पर प्राथमिक

उपचार दिया गया, वहीं कई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि तय रूट का उल्लंघन करते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, जिसकी जांच जारी है।

