पुंछ जिले के बेहराम गला इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया है। यह कार्रवाई पुंछ पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सेना की रोमियो फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत की गई। अधिकारियों के अनुसार, मरहा के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक छिपा हुआ ठिकाना मिला।

ठिकाने से तीन हथगोले, भारी मात्रा में गोला-बारूद, वायर कटर, बैटरी, चाकू, बिजली के तार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बलों का मानना है कि यह ठिकाना हालिया आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। पूरे क्षेत्र को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई सीमा पार से आतंक की घुसपैठ रोकने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

