नई दिल्ली में आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने राजधानी में ‘नई दिल्ली आम महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में

देशभर की विविध किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। आम महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक फलों को बढ़ावा देना और किसानों को सीधा मंच प्रदान करना है।

